नये साल के पहले िदन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा

लोहरदगा : जिले में सुबह से ही रिमझिम बारिश होने के कारण तापमान में आई गिरावट से लोग परेशान है. जिले का अधिकतम तापमान 11 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा. तापमान में आई गिरावट के कारण लोग घरो में दुबकने को विवस हुए. नव वर्ष को लेकर पिकनीक स्पॉटो में जाने वाले […]

लोहरदगा : जिले में सुबह से ही रिमझिम बारिश होने के कारण तापमान में आई गिरावट से लोग परेशान है. जिले का अधिकतम तापमान 11 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा. तापमान में आई गिरावट के कारण लोग घरो में दुबकने को विवस हुए. नव वर्ष को लेकर पिकनीक स्पॉटो में जाने वाले लोगों को मौसम ने निराश किया.

मौसम को देखते हुए अधिकांश लोग पर्यटक स्थलो में न जाकर अपने घरो में दुबके रहे. दिसंबर माह एवं नव वर्ष के पहले दिन रिमझिम बारिश होने से लोहरदगा जिला ठंड के आगोश में है.
अत्यधिक ठंड बढने से बुजूर्ग एवं असहाय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कंबलो का वितरण तो किया जा रहा है लेकिन अब तक गरीबो के बीच कंबल वितरण नही हो सका है जिससे लोगो को परेशानी हो रही है. वनांचली एवं ग्रामीण इलाके के लोग इस ठंड में ठिठूरने को विवस है.
कैरो प्रखंड क्षेत्र में कंपकंपाती ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. प्रखंड क्षेत्र में लागातार तापमान के गिरने से लोग परेशान है. लोग घरों से निकलने में भी असहज महसूस करने लगे हैं. हालांकि 30 एवं 31 दिसंबर को हल्की धूप ने लोगों को कुछ राहत दी थी, परंतु फिर नये साल के पहला दिन हल्की बारिश और कोहरे ने एक बार फिर से ठंड को बढ़ा दिया. ठंड के कारण लोगों का काम काज बंद पड़ गया है.
कंपकंपाती ठंड ने बाजर हाट की सारी चहल पहल छीन ली है. लोग घर से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहें है. जगह-जगह लोग आलाव जलाकर झुंड का झुंड बैठे हैं. ठंड का असर पिकनिक मनाने वालो पर भी देखने को मिला. जिससे लोग घर से बाहर पिकनिक मनाने बहुत कम गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >