राशि लेकर आवास नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

कुडू/लोहरदगा : कुडू प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की बिंदुवार समीक्षा की. बैठक में आवास योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर संबंधित का आवश्यक निर्देश भी दिये. बीडीओ ने कहा कि कुडू प्रखंड क्षेत्र […]

कुडू/लोहरदगा : कुडू प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की बिंदुवार समीक्षा की.

बैठक में आवास योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर संबंधित का आवश्यक निर्देश भी दिये. बीडीओ ने कहा कि कुडू प्रखंड क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में 789 आवास निर्माण का लक्ष्य है. जबकि वर्ष 2018 में 621 आवास का लक्ष्य था. इसके विपरीत 530 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है.
शेष बचे आवासों को पूरा करना है. बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के बाद राशि लेकर आवास नहीं बनानेवाले लाभुक पर अब प्रखंड प्रशासन सीधी कार्रवाई करेगा. ऐसे में जो लाभुक आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं किये हैं, वे निर्धारित अवधि में आवास का निर्माण कार्य पूरा करें.
अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें. बीडीओ ने प्रखंड कर्मी से कहा कि एक सप्ताह के अंतराल में आवास योजना की सूची तैयार कर अद्यतन रिपोर्ट के साथ्ज्ञ उन्हें समर्पित करें. राशि लेने के बाद जो लाभुक आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रहें है. वैसे लाभुकों को चिन्हित कर प्रखंड कार्यालय से कानूनी नोटिस भेजें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >