यदुवंशी विकास मंच की बैठक

लोहरदगा. यदुवंशी विकास मंच की बैठक उपेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता यदुवंशी भवन में हुई. बैठक मंे जिला प्रभारी रामचंद्र गोप ने कहा कि इस बार भव्य रुप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार यदुवंशी भवन में मनाना है. बैठक में कहा गया कि यादव जाति को एनेक्सचर 1 में शामिल करने की प्रक्रिया सरकार ने […]

लोहरदगा. यदुवंशी विकास मंच की बैठक उपेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता यदुवंशी भवन में हुई. बैठक मंे जिला प्रभारी रामचंद्र गोप ने कहा कि इस बार भव्य रुप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार यदुवंशी भवन में मनाना है. बैठक में कहा गया कि यादव जाति को एनेक्सचर 1 में शामिल करने की प्रक्रिया सरकार ने शुरू कर दी है. यह समाज के लिए गौरव की बात है. बैठक में कोषाध्यक्ष बंधु राम यादव ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. मौके पर लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा एवं लातेहार जिला के यादवों का महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >