विधायक ने छठ घाट का जायजा लिया

लोहरदगा : विधायक सुखदेव भगत ने बड़ा तालाब पहुंचकर छठ घाट का जायजा लिया. मौके पर विधायक ने कहा कि छठ पर्व हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है, जो आस्था का प्रतीक है और इसमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है. सूर्योपासना का यह अनुपम लोक पर्व है. श्री भगत ने कहा कि बड़ा […]

लोहरदगा : विधायक सुखदेव भगत ने बड़ा तालाब पहुंचकर छठ घाट का जायजा लिया. मौके पर विधायक ने कहा कि छठ पर्व हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है, जो आस्था का प्रतीक है और इसमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है. सूर्योपासना का यह अनुपम लोक पर्व है. श्री भगत ने कहा कि बड़ा तालाब सौंदर्यीकरण के तहत छठ घाट के ऊपर पेभर लगाया जा रहा है.

जिससे छठ व्रतियों को काफी सुविधा मिलेगी. श्री भगत ने नगरपालिका के कर्मियों को निर्देश दिया कि समय से छठ घाट की पूरी सफाई करायें तथा छठ व्रतियों की सुविधा के लिए पानी के अंदर बांस लगवायें. ताकि छठ वर्तियों को पूजा एवं स्नान करने में कोई असुविधा नहीं हो. मौके पर आलोक कुमार साहू, राजेश रुद्रा, रवि रोशन बेक, सहित नगर पालिका कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >