दस्तावेज की जांच कर उसे ऑनलाइन करने का निर्देश

कैरो/ लोहरदगा : एसडीओ ज्योति कुमारी झा ने कैरो प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बीडीओ मनोज कुमार और सीओ रूबी कुमारी से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन के कार्यों की जानकारी ली. एसडीओ ने सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत उपलब्ध आवेदन में लगे […]

कैरो/ लोहरदगा : एसडीओ ज्योति कुमारी झा ने कैरो प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बीडीओ मनोज कुमार और सीओ रूबी कुमारी से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन के कार्यों की जानकारी ली.

एसडीओ ने सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत उपलब्ध आवेदन में लगे खाता संख्या एवं आवश्यक दस्तावेज की जांच करते हुए जल्द से जल्द ऑनलाइन करने का निर्देश दिया. साथ ही कार्य पर कोताही बरतनेवाले कर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर जगरनाथ उरांव, बुधदेव उरांव, राजेंद्र उरांव, इंद्रदेव कच्छप, मुकेश लोहरा, सनाउल्ला अंसारी, अमित महतो, जयप्रकाश राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >