राज्यसभा सांसद से मिल रखीं समस्याएं

लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद समीर उरांव से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. सौंपे मांग पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में बाक्साइड में चलने वाले लगभग 1200 ट्रकें छह माह से खड़े हैं. ट्रकों के खड़ा रहने से प्रत्यक्ष व […]

लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद समीर उरांव से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. सौंपे मांग पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में बाक्साइड में चलने वाले लगभग 1200 ट्रकें छह माह से खड़े हैं. ट्रकों के खड़ा रहने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 35 हजार लोग प्रभावित हो रहे है.

कई लोग तो दूसरे राज्य में पलायन कर चुके है. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद को बताया कि खड़े वाहनों के पेपर इंश्योरेंस, फिटनेस, टैक्स, परमिट आदि में खर्च करना पड़ रहा है. ऑनर, चालक, सह चालक, लोडर, अनलोडर, पार्ट्स दुकान, गैरेज आदि के व्यवसायी भुखमरी की कगार पर है, क्योंकि बाॅक्साइड ही यहां की लाइफ लाइन है.

इसके अलावा मुरी के भी हजारों लोग प्रभावित हैं. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद से आग्रह किया कि बाॅक्साइट का भंडारण कराया जाये तथा मुरी फैक्ट्री खोलने की प्रक्रिया को बढ़ायी जाये, ताकि ट्रक ऑनरों व मजदूरों समेत इस धंधे में जुड़े लोगों को रोजगार मिल सकें. राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि शीघ्र वे इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से मिल कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे. मौके पर विनोद सिंह, मो आलम, ओम सिंह, अभय सिंह, राम खेलावन साहू, शशि वर्मा, मो मिंटू, राजेश शर्मा, जतरू मुंडा, तारकेश्वर महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >