श्रमदान से खेतों में पहुंचा पानी

सेन्हा-लोहरदगा : इस वर्ष मौसम किसानों का साथ देने के मूड में नहीं है. किसानों ने महंगे दर पर धान बीज खरीद कर बिचड़ा तैयार कर लिया है. बारिश के अभाव में किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. उसी बीच प्रखंड के पखन टोली एवं तोड़ार के किसानों ने बहुपयोगी फुलझर नाला को […]

सेन्हा-लोहरदगा : इस वर्ष मौसम किसानों का साथ देने के मूड में नहीं है. किसानों ने महंगे दर पर धान बीज खरीद कर बिचड़ा तैयार कर लिया है. बारिश के अभाव में किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. उसी बीच प्रखंड के पखन टोली एवं तोड़ार के किसानों ने बहुपयोगी फुलझर नाला को शिवनाथ भगत की अगुवाई में श्रमदान से सफाई कर खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. वे हिम्मत हारने के बजाय अपने श्रम एवं कड़ी मेहनत से डैम के पानी को अपने खेतों तक पहुचांने के लिए प्रयासरत हैं.

लाभान्वित किसान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों का भरोसा छोड़ श्रमदान कर नहर को संचालित करने के प्रयास में जुट गये हैं, ताकि क्षेत्र का हजारों एकड़ खेत बंजर न रह जाये. किसानों का कहना है कि नहर को अगर पक्कीकरण कर दिया जाये तो सैकड़ों किसान के हजारों एकड़ जमीन में पानी की व्यवस्था हो जायेगी. जिससे किसान आत्मनिभर्र हो जायेंगे एवं पलायन रुकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >