चौकीदार संघ का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू
पोड़ैयाहाट : पांच माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर चौकीदार संघ की ओर से पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय के समक्ष सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना दिया गया. इसका नेतृत्व चौकीदार संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार ने किया. इस दौरान प्रखंड के सभी 60 चौकीदार धरना पर बैठे. आंदोलनकारी चौकीदारों ने कहा कि वेतन के अभाव में बच्चों की पढ़ाई बाधित है तथा परिवार भूखमरी की कगार पर पहुंच गया है. कर्ज लेकर राशन और बच्चों की फीस भर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी को इस बात की जानकारी पहले भी दी गयी थी, लेकिन अब तक हमारी मांगों पर गौर नहीं किया गया. उन्होंने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है. संघ की ओर से कहा गया जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है, आंदोलन जारी रहेगा. इस मौके पर श्रावण तांती, लखींदर मंडल, हीरू ठाकुर, विमली देवी, हरी पासवान, दुर्गी देवी एवं अन्य चौकीदार मौजूद थे.
