कुड़ू : लोहरदगा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत की जीत पर कुड़ू मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जम कर जश्न मनाया. एक-दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी. कुड़ू प्रखंड में एक साथ होली और दीवाली मनी. प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि यह जीत लोहरदगा के जनता की जीत है.
विकास की जीत है. नरेंद्र मोदी की जीत है. जनता की अपेक्षाओं पर सुदर्शन भगत खरे उतरेंगे. मौके पर बिनोद राम, बरुण बैठा, लाल विकास नाथ शाहदेव, पंकज भारती, राजेश चौधरी, लाल मनीष नाथ शाहदेव, अमित कुमार बंटू, संजय चौधरी, ओमप्रकाश, विकास पासवान, छोटू, सुजीत रजक, अरबिंद रजक, विष्णु बैठा, गौतम रजक, अनुराग साहू, शुभम मोदी, दूबराज वर्मा, कपिंद्र महतो समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे.
