यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कार्य : डॉ कुंजदेव मनीषी

लोहरदगा : गुरुकुल शांति आश्रम प्रांगण में चल रहे युवा चरित्र निर्माण शिविर के छठे दिन प्रातः आचार्य गणेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में संध्या एवं यज्ञ संपन्न हुआ. यज्ञोपरान्त गुरुकुल महाविद्यालय आमसेना ओड़िसा के उप आचार्य डॉ कुंज देव मनीषी ने आर्यवीरों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कार्य है. […]

लोहरदगा : गुरुकुल शांति आश्रम प्रांगण में चल रहे युवा चरित्र निर्माण शिविर के छठे दिन प्रातः आचार्य गणेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में संध्या एवं यज्ञ संपन्न हुआ. यज्ञोपरान्त गुरुकुल महाविद्यालय आमसेना ओड़िसा के उप आचार्य डॉ कुंज देव मनीषी ने आर्यवीरों को संबोधित किया.

उन्होंने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कार्य है. जिसको प्रतिदिन किया जाना चाहिए. माता पिता की सेवा गुरुजनों की सेवा तथा अतिथि जनों की सेवा करना यह यज्ञ के अंतर्गत ही आते हैं. प्राणी मात्र की सेवा करना हमारा कर्तव्य है. अपने शरीर को बलिष्ठ एवं स्वस्थ बनाने के लिए नित्य प्रति प्रातः चार बजे उठकर व्यायाम करना चाहिए.
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी प्रवीण भारती ने आर्य वीरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम सब गुरुकुल शांति आश्रम के प्रांगण में युवा चरित्र निर्माण शिविर में भाग ले रहे हैं. आज का युवा कल का भविष्य है. हम सबको प्रतिदिन योगाभ्यास प्राणायाम व्यायाम खेलकूद करना चाहिए. राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक वैद्यनाथ मिश्रा ने कहा कि हमारे ऊपर महर्षि दयानंद का बहुत बड़ा उपकार है.
महर्षि दयानंद ने न केवल भारत में अपितु संपूर्ण विश्व में एक क्रांति की ज्वाला जलायी. आप सभी आर्य वीरों को सत्यार्थ प्रकाश अवश्य पढ़ना चाहिए. हमारी समस्त समस्याओं का समाधान सत्यार्थ प्रकाश में है. बौद्धिक कक्षा में वरीय पत्रकार दीपक मुखर्जी भी शिविरार्थियों को संस्कार, संस्कृति, चरित्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताई. युवा चरित्र निर्माण शिविर का समापन 23 मई को होगा. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >