युवा चरित्र निर्माण में योगाभ्यास कराया गया

लोहरदगा : सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर का प्रशिक्षण गुरुकुल शांति आश्रम प्रांगण में आर्य वीर दल झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में आयोजित की गयी है. शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को प्रातः कालीन व्यायाम, योगासन, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक आदि का अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षण आशीष आर्य, अविनाश शास्त्री, दीपक आर्य, महादेव आर्य, […]

लोहरदगा : सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर का प्रशिक्षण गुरुकुल शांति आश्रम प्रांगण में आर्य वीर दल झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में आयोजित की गयी है. शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को प्रातः कालीन व्यायाम, योगासन, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक आदि का अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षण आशीष आर्य, अविनाश शास्त्री, दीपक आर्य, महादेव आर्य, नूतन आर्य, योगेंद्र आर्य, वेद प्रकाश द्वारा दिया गया. बौद्धिक कक्षा के सत्र में जितेंद्र कुमार मेहर ने आहार तथा अनुशासन के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी गयी.

साथ ही विद्यार्थी के पांच लक्षण पर भी चर्चा की गयी. इसमें कौवे की तरह सजग रहना, बगुले की तरह ध्यान लगा कर कार्य करना, निंद्रा को वश में करना, अल्पाहारी बनना एवं गृह त्यागी प्रमुख है. जितेंद्र ने आहार को आवश्यकता से अधिक नहीं लेने पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को अल्पाहारी होना जरूरी है.
उन्होंने अनुशासन के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. पतंजलि के जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह ने बच्चों को स्वाध्याय, अनुशासन के साथ जीवन यापन करने एवं विद्यार्थियों को संस्कारी होने पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के संयमित जीवन शैली, संयमित खानपान को अपनाना चाहिए एवं भौतिकवादी जीवन से दूर रहने की जरूरत है. साथ ही संस्कार एवं संस्कृति को भी संजोये रखने के लिए विरासत में मिले धरोहर एवं संस्कारों को अपनाने की जरूरत है.
इससे पूर्व बौद्धिक कक्षा के दौरान आगंतुकों एवं गण्यमान्य जनों को पुष्पगुच्छ आर्य वीर दल द्वारा सम्मानित किया गया. इसमें जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत, जितेंद्र मेहर, पतंजलि भारत स्वाभिमान के जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह, वरीय बौद्धिक सहयोगी गणेश कुमार शास्त्री आदि शामिल हैं. मौके पर शंकर गुप्ता, एकल अभियान के दीपक अग्रवाल ने भी बच्चों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए नैतिक शिक्षा एवं अनुशासन के साथ रहने तथा अपनाने पर बल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >