नारकीय जीवन जीने को विवश हैं ग्रामीण

सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय के समीप धोबी मोहल्ला के लोग आज भी नारकीय जिंदगी जीने को विवश हैं. मोहल्ले में नाली नहीं होने के कारण पूरे मोहल्ले का पानी सड़क पर बहता है. जिससे मोहल्ले के लोगों को घर से बाहर निक लना भी दूभर हो जाता है. इसी मोहल्ले के पथ से होकर आदिवासी […]

सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय के समीप धोबी मोहल्ला के लोग आज भी नारकीय जिंदगी जीने को विवश हैं. मोहल्ले में नाली नहीं होने के कारण पूरे मोहल्ले का पानी सड़क पर बहता है. जिससे मोहल्ले के लोगों को घर से बाहर निक लना भी दूभर हो जाता है. इसी मोहल्ले के पथ से होकर आदिवासी मोहल्ला, जोगना, मेढ़ो, उगरा आदि गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय एवं बाजार आते-जाते हैं.

जिसमें लोगों को सड़क पर बहने वाला नाली के पानी से गुजर कर जाना पड़ता है. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि हमारे इस स्थिति का जिम्मेवार प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी हैं जिनका इस मोहल्ले पर कोई ध्यान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >