छह बाल मजदूरों को चाइल्ड लाइन ने अपने कब्जे में लिया

भंडरा : लोहरदगा़ भंडरा बाजार टांड़ के पास बिल्डिंग ढलाई में काम कर रहे बाल मजदूरों को चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने पुलिस की मदद से अपने कब्जे में लिया. बाजार टांड़ के पास किशोर साहू पिता भंवरा साहू के बिल्डिंग की ढलाई का काम चल रहा था. चाइल्ड लाइन की कुंती साहू ने बताया […]

भंडरा : लोहरदगा़ भंडरा बाजार टांड़ के पास बिल्डिंग ढलाई में काम कर रहे बाल मजदूरों को चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने पुलिस की मदद से अपने कब्जे में लिया. बाजार टांड़ के पास किशोर साहू पिता भंवरा साहू के बिल्डिंग की ढलाई का काम चल रहा था. चाइल्ड लाइन की कुंती साहू ने बताया कि भंडरा में कंक्रीट ढलाई में बाल मजदूरों से काम कराने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गयी.

इसमें छह बाल मजदूरों को काम करते हुए पाया गया. सभी बाल मजदूरों को सीसीए में रखा गया है. शुक्रवार को सभी बालिकाओं को सीडब्ल्यूसी के पास पहुंचाया जायेगा. बाल मजदूरों से जानकारी लेने के बाद काम करवाने वाले पर कार्रवाई की जायेगी. सभी बाल मजदूरों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें मजदूरी के काम में नहीं लगाने तथा बालिकाओं को पढ़ाने की सलाह दी जायेगी. चाइल्ड लाइन के सदस्यों के साथ भंडरा थाना के एएसआइ दिनेश सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >