घर से निकल वोट दें, आपका एक वोट कीमती

भंडरा : प्रभात खबर ने मतदाता जागरूकता अभियान भंडरा के प्लस टू लाल बहादुर शास्त्री उवि में चलाया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए. कार्यक्रम में मतदान करने को लेकर वीवीपैट मशीन के प्रयोग के बारे में बताया गया. युवा मतदाता मशीन का प्रयोग कर उत्साहित हुए. युवा वर्ग के मतदाताओं […]

भंडरा : प्रभात खबर ने मतदाता जागरूकता अभियान भंडरा के प्लस टू लाल बहादुर शास्त्री उवि में चलाया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए. कार्यक्रम में मतदान करने को लेकर वीवीपैट मशीन के प्रयोग के बारे में बताया गया. युवा मतदाता मशीन का प्रयोग कर उत्साहित हुए. युवा वर्ग के मतदाताओं ने कहा कि हमलोग पहली बार मतदान करेंगे, मतदान मशीन के बारे में हमलोगों का पहला अनुभव होगा. विद्यार्थियो ने कहा कि मतदान से पहले हमलोगों को मशीन के प्रयोग की जानकारी व्यावहारिक रूप से मिल गया.

अब मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. हम सभी अपने-अपने घरों में आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. मशीन से मतदान करने के संबंध में जानकारी देंगे व मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे. कार्यक्रम में प्रभात खबर के प्रतिनिधियों द्वारा वोट के महत्व को बताया गया.

प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रजातंत्र में अपना मत देना जरूरी है. सही, योग्य व ईमानदार प्रतिनिधि का चुनाव करना हमारा कर्तव्य है. अच्छे प्रतिनिधि चुन कर आयेंगे, तभी स्वच्छ देश व समाज का निर्माण होगा. बताया गया कि वोट हमारा मूल अधिकार है. इस संवैधानिक अधिकार का पालन सभी को करना चाहिए. वोट देने सभी को जाना चाहिए. हम सही व्यक्ति को वोट देंगे, तभी सही प्रतिनिधि चुन कर आयेंगे.

प्रजातंत्र के इस बड़े पर्व में हम सब को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. प्रभात खबर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इससे आम मतदाताओं को लाभ लेना चाहिए. कहा गया कि आप वोट देने घर से निकले, आपका एक वोट बहुत कीमती है. अगर आप वोट नहीं देंगे, तो देश व समाज को नुकसान होगा. अगर हम अच्छे प्रत्याशी को चुनेंगे, तो स्वच्छ समाज का निर्माण होगा. विद्यार्थियों को वोट देने के पहले आत्ममंथन करने की भी बात कही गयी. अंत में विद्यार्थियों को इवीएम ने वोट कैसे डाला जाता है, इसकी जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम में मतदान के समय अपने साथ में लेकर जाने वाले फोटोयुक्त पहचान के बारे में बताते हुए कहा गया कि मतदाता मतदान केंद्र में फोटोयुक्त पहचान हेतु मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक का पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, विद्यालय या महाविद्यालय का फोटोयुक्त पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट समेत चुनाव आयोग द्वारा मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य लेकर जाये. इससे मतदाताओं को परेशानी नहीं होगी. बताया गया कि इस बार मतदाताओं के सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गयी है.

जागरूकता कार्यक्रम चला: स्वीप कार्यक्रम के तहत पेशरार प्रखंड के दुगू व होन्हे में एलइडी वैन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. एलइडी वैन द्वारा निर्वाचन आयोग से प्राप्त वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. एलइडी वैन से यह प्रचार जिले के प्रत्येक प्रखंडों में बारी-बारी से किया जा रहा है. यह अभियान चुनाव तक जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >