अपराधी पुलिस के शिकंजे में, पुलिस नहीं कर रही पुष्टि

कुड़ू / किस्को ( लोहरदगा ) : जिले के किस्को , कुड़ू , जोबांग थाना तथा लातेहार पुलिस के लिए सरदर्द बनते जा रहे अपराधी को जोबांग थाना की पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है .हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है . बताया जाता है कि किस्को थाना क्षेत्र […]

कुड़ू / किस्को ( लोहरदगा ) : जिले के किस्को , कुड़ू , जोबांग थाना तथा लातेहार पुलिस के लिए सरदर्द बनते जा रहे अपराधी को जोबांग थाना की पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है .हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है .

बताया जाता है कि किस्को थाना क्षेत्र में घटित बाक्साइट लदे ट्रक जलाने की तीन घटनाओं , कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी में मजदूरों की पिटाई करने समेत लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रंगदारी की मांग को लेकर घटनाओं को अंजाम देनेवाला नीरज तुरी को जोबांग थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि नीरज तुरी के अपने घर के समीप स्थित घर में सोने की सूचना पुलिस को मिली.

जोबांग थाना पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए दो टीम बनाते हुए नीरज के सोनेवाले घर मे छापामारी की. नीरज के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है . इस संबंध में जिले का कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >