खतियान में सुधार की मांग को लेकर धरना

लोहरदगा : सदर प्रखंड परिसर में पड़हा परिषद लोहरदगा द्वारा हाल भू सर्वे खतियान सुधार को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हाल भू सर्वे 1974-76 से 1992-94 में त्रुटिपूर्ण खतियान में सुधार किये बगैर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना एवं प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना लागू करना किसानों के […]

लोहरदगा : सदर प्रखंड परिसर में पड़हा परिषद लोहरदगा द्वारा हाल भू सर्वे खतियान सुधार को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हाल भू सर्वे 1974-76 से 1992-94 में त्रुटिपूर्ण खतियान में सुधार किये बगैर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना एवं प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना लागू करना किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के बराबर है.

उन्होंने कहा कि हाल सर्वे के अनुसार बने खतियनों में भारी गड़बड़ी है. 1932-34 के सर्वे खतियान में जो रकबा दर्ज है वह वर्तमान के खतियान से मेल नहीं खाता है. दूसरी तरफ रैयतों का नाम जो खतीयनों में दर्ज हुआ है वहां भी किसी और का नाम दर्ज है. इतना ही नहीं 1934 के खतियान में जमीन के नाम से पहचान होती थी. जैसे करंज दोन, अंबा चौरा, कुसुम टांड़ आदि किंतु नये खतियान में उक्त नाम नहीं होने से जमीन का सही पहचान भी नहीं हो पाता है.

साथ ही आदिवासी परिवार में आज के समय में भी जमाबंदी खाता को अलग नहीं किया गया है. जिस कारण एक खाता में कई परिवार शामिल हैं. इस तरह की अनेक त्रुटि को दूर किये बिना नये खतियान लागू करना गलत है और इसका सुधार किये बिना पीएम किसान सम्मान योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को न लागू करने को ले पांच सूत्री मांग पत्र अंचलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया. मौके पर सधनु भगत, विनोद भगत,सुखदेव उरांव, रामनाथ उरांव, उषा उरांव, करमचंद उरांव, मतलु उरांव, मंगरा उरांव, कार्तिक भगत, कामेश्वर उरांव, प्रभु भगत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >