लोहरदगा : मंडल कारा में बंद कैदी की संदेहास्पद मौत

लोहरदगा : मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की गुरुवार को संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई. कैरो थाना क्षेत्र के चीपो गांव निवासी मंगलेश्वर मुंडा बहुचर्चित चीपो अग्निकांड के मामले में हत्या के आरोप में मंडल कारा में बंद था. गुरुवार को अचानक से मंगलेश्वर के परिजनों को प्रबंधन की ओर से फोन किया […]

लोहरदगा : मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की गुरुवार को संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई. कैरो थाना क्षेत्र के चीपो गांव निवासी मंगलेश्वर मुंडा बहुचर्चित चीपो अग्निकांड के मामले में हत्या के आरोप में मंडल कारा में बंद था.

गुरुवार को अचानक से मंगलेश्वर के परिजनों को प्रबंधन की ओर से फोन किया गया. बताया गया कि मंगलेश्वर की तबीयत खराब है. परिजनों को अस्पताल आने को कहा गया. जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो मंगलेश्वर को मृत पाया.

जिसके बाद मंडल कारा प्रबंधन कागजी कार्रवाई में जुट गया. कहा जा रहा है कि मंगलेश्वर अचानक बैठे-बैठे गिरकर बेहोश हो गया था. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. हालांकि परिजन इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे. मंडल कारा प्रबंधन भी खुलकर कुछ कहने से कतरा रहे हैं. चिकित्सक का कहना है कि जब मंगलेश्वर को अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >