संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जायेगा, कांग्रेस ने नरौली पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया

लोहरदगा : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कैरो प्रखंड की नरौली पंचायत में जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया गया. सर्वप्रथम पंचायत अध्यक्ष नारायण उरांव ने पार्टी का झंडा फहराया. इसके बाद पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को शक्ति एप से जोड़ने के साथ साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को शक्ति एप के माध्यम से सदस्य बनाने […]

लोहरदगा : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कैरो प्रखंड की नरौली पंचायत में जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया गया. सर्वप्रथम पंचायत अध्यक्ष नारायण उरांव ने पार्टी का झंडा फहराया. इसके बाद पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को शक्ति एप से जोड़ने के साथ साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को शक्ति एप के माध्यम से सदस्य बनाने का दिशा निर्देश दिया गया.
जनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में पांच पांच सदस्यों को जोड़ने का निर्देश देते हुए, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि है. जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं कोजो मान-सम्मान मिल रहा है उसकेलिए जिला कांग्रेस कमेटी राहुल गांधीके आभारी हैं. आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है, कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जायेगा.
जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि प्रोजेक्ट शक्ति और जनसंपर्क अभियान राहुल गांधी की अच्छी शुरुआत है. इसके माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता जन भावना से अवगत होते हुए.
पंचायत स्तर पर जनहित में कार्य कर जनता को न्याय दिलाने में अग्रसर रहेंगे. मौके पर इम्तियाज अंसारी, किशोर भगत, मो सजाद, मो सनाउल्लाह, प्रवीण साहू, लक्ष्मण उरांव, शनिचरवा उरांव, मुस्लिम अंसारी, कृष्णा उरांव, फूलकुमार भगत, बलराम साहू, अनवर अंसारी, ललिता मिंज, शहजादी बेगम, सफीक अंसारी, जयाउल अंसारी, नसीर अंसारी, उमेश महली, नारायण उरांव, विजय उरांव, महताब अंसारी, समीउल्लाह अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >