कुड़ू ( लोहरदगा) : प्रखंड के देवी मंडप बाजारटांड़ में चल रहे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन सोमवार शाम स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत महायज्ञ में पहुंचे. देवी मंडप में स्थापित श्रीकृष्ण तथा राधा की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेकते हुए जिले की खुशहाली का कामना की.
इसके बाद प्रवचन स्थल पर पहुंचे प्रवचन सुनने के बाद महाआरती में शामिल हुए. मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से मन तथा वातावरण शुद्ध होता है. प्रवचन सुनने से भक्ति की शक्ति मिलती है. प्रवचन में भक्ति की बयार बहती है. इस प्रकार के आयोजन से धर्म के प्रति हमें काफी कुछ समझने की शक्ति मिलती है.
मौके पर यज्ञाचार्य श्री -श्री 1008 रमाकांत जी महाराज, ब्यास नीरज भास्कर, नागेंद्र जी महाराज, विजय भास्कर, आकाश पाठक ने प्रवचन में बताया कि कलयुग में कथा प्रवचन से बढ़ कर कुछ भी नहीं है. मौके पर मंत्री के साथ धीरज प्रसाद, राजू कुमार रजक, राजेश प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, बिनोद राम, शशि कुमार, मुकुल प्रसाद, संजय चौधरी समेत अन्य शामिल थे.
