लोहरदगा : झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 15 सदस्यीय संसदीय दल के साथ चीन गये है. श्री साहू चीन में जनसंख्या नियंत्रण विषय पर चीन द्वारा किये गये कार्यों के संदर्भ में वहां की सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श करते हुए उसका अध्ययन कर रहे है.
चीन में प्रतिनिधिमंडल भारत व चीन के बीच व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के साथ दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने को लेकर भी वार्ता करेंगे. श्री साहू ने प्रभात खबर को बताया कि बीजिंग शहर में चीन के सबसे बड़े उद्योगपति अली बाबा ग्रुप के मुख्य कार्यालय गये, जहां अली बाबा ग्रुप के मुख्य प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बताया कि अली बाबा ग्रुप पूरे विश्व में व्यापार के क्षेत्र में अपनी पहचान बना ली है.
यह कंपनी कई तरह के व्यवसाय करती है और कंपनी का व्यवसाय पूरे विश्व में होता है. कहा कि वहां की व्यवस्था गजब है. पूरे व्यवस्था व मैनेजमेंट की जानकारी हमलोगों ने ली. श्री साहू ने बताया कि चीन व भारत के बीच संबंध लगातार प्रगाढ़ हो रहे है. वहां की सरकार के प्रतिनिधि तरह-तरह की जानकारियां दे रहे है, जो काफी रोचक है.
श्री साहू ने बताया कि हम लोगों ने चीन की शिक्षा व्यवस्था को भी देखा. वहां के लोगों में जानने की काफी ललक होती है. स्कूली विद्यार्थियों के साथ हमलोगों ने कुछ समय गुजारे. श्री साहू ने बताया कि शूजहू पीपुल्स कांग्रेस के गु यू हुआ के साथ मीटिंग हुई, जिसमें कई तरह की रोचक जानकारियां व बातचीत हुई, जो दोनों देशों के लिए काफी फायदेमंद है.
