जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती चयन प्रतियोगिता का समापन

लोहरदगा : जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती चयन प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक किया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि संजीव कुमार रेड्डी ने भगवान बजरंग बली की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर संजीव कुमार रेड्डी ने कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें, कामयाबी कदम चूमेगी. उन्होंने खिलाड़ियों […]

लोहरदगा : जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती चयन प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक किया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि संजीव कुमार रेड्डी ने भगवान बजरंग बली की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर संजीव कुमार रेड्डी ने कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें, कामयाबी कदम चूमेगी.
उन्होंने खिलाड़ियों को यथासंभव सहयोग करने की बात कही. मौके पर नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ. इसमें बालिका वर्ग में निशा कुजूर, प्यारी कुमारी, अजिता कुमारी तथा बालक वर्ग में बिगनेश्वर भगत, दानिश अली, साहिल अंसारी, अनमोल उरांव, शानिश्वर उरांव, पवन उरांव हैं.
मौके पर जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने कहा कि पलामू जिला कुश्ती संघ द्वारा 26 से 28 अक्तूबर तक रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय विश्रामपुर में आयोजित 19वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित पहलवान भाग लेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कोच महादेव उरांव, पप्पू साहू, विनोद उरांव, सतनारायण महली आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >