लोहरदगा : लोहरदगा के पतराटोली में 10 चक्का ट्रक (जेएच-01एक्स-0890) के नीचे आने से खलासी किस्को थाना अंतर्गत केरार गांव निवासी 20 वर्षीय मुनेश्वर उरांव (पिता- मतलू उरांव) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया.
यह ट्रक रांची के अजय साहू (चुटिया निवासी) का है. खलासी के सिर पर पिछला चक्का चढ़ने से उसका सिर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार ट्रक में हुई खराबी को दूर करने के लिए खलासी ट्रक के नीचे उतर उसे ठीक कर रह था. इस बीच ट्रक का ड्राइवर ट्रक को आगे बढ़ा दिया, जिससे गाड़ी का पिछला चक्का खलासी के सिर पर चढ़ गया. घटना की खबर मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.
