सेन्हा : प्रखंड के बेसिक स्कूल मैदान में महिला विकास मंडल का अधिवेशन सोमवार को हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अमिताभ भगत, बीस सूत्री अध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला, उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर महिला विकास मंडल की अध्यक्ष बसंती देवी ने कहा कि महिला विकास मंडल का उद्देश्य प्रखंड के सभी महिला दीदी को महिला मंडल से जोड़ना, महिला मंडल की मजबूती के लिए मूल्यांकन करना, महिला मंडलों को समाजिक और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से महिला मंडलों को सक्रिय निधि एवं सामुदायिक निवेश निधि प्रदान कर के मंडलों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है.
उन्होंने कहा कि 2017-18 में 645 महिला समूहों को 96 लाख 75 हजार सक्रिय निधि प्रदान किया. साथ ही साथ कुल 350 महिला समूहों को बैंक से सीधा जोड़ा गया है. बैंक के माध्यम से एक करोड़ 75 लाख रुपये महिला समूहों को प्रदान किया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायतों से लगभग सात सौ महिलाएं जुटी और कार्यक्रम में शामिल हुई. अधिवेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. मौके पर महिला विकास मंडल की सचिव रिंकी लोहराइन, कोषाध्यक्ष दशमी उराँव, संघ समन्वयक जय कुमार साहू, प्रदान से विकास टंडन, अभिषेक आनंद, लालिमा भगत, सुधा कुजूर, मुन्नी देवी, बुद्धि देवी, देवंती देवी सहित हजारों महिलाएं उपस्थित थीं.
