हिंदू समाज को कमजोर किया जा रहा है : कौशल

जलडेगा : दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद् की बैठक हुई. अध्यक्षता हेमशरण सिंह ने की. मुख्य अतिथि कौशल राज सिंह देव ने कहा कि सेवा व त्याग की भावना से समाज आगे बढेगा. हिंदू बहनों को लव जिहाद के षडयंत्र में फंसा कर हिंदू समाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा […]

जलडेगा : दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद् की बैठक हुई. अध्यक्षता हेमशरण सिंह ने की. मुख्य अतिथि कौशल राज सिंह देव ने कहा कि सेवा व त्याग की भावना से समाज आगे बढेगा. हिंदू बहनों को लव जिहाद के षडयंत्र में फंसा कर हिंदू समाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. समाज को जगाने की जरूरत है. जिला मंत्री नारायण दास ने कहा कि समाज को तोड़ने के लिए विदेशी शक्ति सक्रिय है, जिसे समझने की जरूरत है. मंदिर मठ प्रमुख भुवनेश्वर सेनापति ने कहा कि हिंदुओं में जागरूकता की कमी है. रामनिवास सिंह ने कहा कि गांवों में कुछ मिशनरियां धर्मांतरण कर हिंदू समाज को कमजोर करने में लगी हैं.

बैठक में हेमशरण सिंह, रवि वर्मा व कमल सेनापति सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन दिलीप कुंजू ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 जून को बैठक अायोजित कर विहिप जलडेगा इकाई का गठन किया जायेगा. इसके लिये संयोजक के रूप में रामनिवास सिंह, सुजन मुंडा, रामा मांझी, शरण सिंह, पुनी नाथ साहु, लालमोहन सिंह, कृष्णा बड़ाइक, जोगेश्वर बिझिंया व मोतीलाल ओहदार चुने गये. बैठक में कपिलदेव सिंह, करम मांझी, कालीचरण मांझी, नारायण प्रधान, बसंत कुमार साहू, शंकर प्रधान, जगदीश बड़ाइक, रामलखन सिह, अमर लोहरा व अघनु मांझी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >