पुलिस के नाक के नीचे फल-फूल रहा है अवैध धंधा

भंडरा के रास्ते बड़े-बड़े हाइवा गाड़ियों से अवैध बालू की ढुलाई प्रतिदिन की जाती भंडरा, लोहरदगा : थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस के नाक के नीचे अवैध धंधों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. अवैध रूप से पत्थर खनन, बालू ढुलाई, गो तस्करी, जुआ, शराब की बिक्री, प्रतिबंधित मांस की बिक्री बेरोक-टोक चल […]

भंडरा के रास्ते बड़े-बड़े हाइवा गाड़ियों से अवैध बालू की ढुलाई प्रतिदिन की जाती

भंडरा, लोहरदगा : थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस के नाक के नीचे अवैध धंधों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. अवैध रूप से पत्थर खनन, बालू ढुलाई, गो तस्करी, जुआ, शराब की बिक्री, प्रतिबंधित मांस की बिक्री बेरोक-टोक चल रही है. इसके कारण क्षेत्र के अमन पसंद लोग शासन व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. भंडरा थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित साप्ताहिक बाजार में अवैध रूप से शराब की बिक्री होने से संभ्रांत घरों की महिलाओं व लड़कियों को बाजार जाकर खरीदारी करना भारी मुसीबत का कारण बनता जा रहा है. लोगों का कहना है कि भंडरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था का नहीं अराजक, अपराधी और गैरकानूनी काम करनेवालों का राज चलता है.
भंडरा थाना के नाक के नीचे से गो तस्करी की जा रही है. लेकिन इस पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है. गो तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर कई बार भाजपा, विश्व हिंदू परिषद सहित अनेक धार्मिक संगठनों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया है. लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र से सप्ताह में लगभग हजारों गो वंशिय पशुओं की तस्करी होती है. भंडरा के रास्ते बड़े-बड़े हाइवा गाड़ियों से अवैध बालू की ढुलाई प्रतिदिन की जाती है. इसके धड़-पकड़ को लेकर कई बार जिला से संबंधित विभाग के अधिकारी अवैध पत्थर व बालू से लदी गाड़ियों को पकड़ कर भंडरा थाना को सुपुर्द करते हैं. परंतु भंडरा थाना पकड़े गये अवैध गाड़ियों पर न्याय संगत कार्रवाई करने के बजाय मामले को रफा-दफा कर गाड़ियों को छोड़ दिया जाता है. इस संबंध में भंडरा थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने कहा कि इन मामलाें की पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >