भाजपा सरकार गरीब व किसान विरोधी: सुखदेव

लोहरदगा : भाजपा की सरकार गरीब व किसान विरोधी है. किसान त्रस्त व सरकार मस्त है. उक्त बातें विधायक सुखदेव भगत ने कुडू प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरे के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी कल्याणकारी योजनाएं लंबित पड़ी हैं. यह सरकार ठेकेदारों की सरकार है. समाज को […]

लोहरदगा : भाजपा की सरकार गरीब व किसान विरोधी है. किसान त्रस्त व सरकार मस्त है. उक्त बातें विधायक सुखदेव भगत ने कुडू प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरे के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी कल्याणकारी योजनाएं लंबित पड़ी हैं. यह सरकार ठेकेदारों की सरकार है. समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रही है.
विधायक सुखदेव भगत रविवार को प्रखंड क्षेत्र के जिंगी पंचायत के तान मकरा, अंबाफारा, राहे, जिंगी, जोंजरो आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू हुए. इस दौरान विधायक का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाज से किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हाजी सदरुल अंसारी, अनिल कुमार, पप्पू शाहदेव, शिबू भगत, मुनीफ अंसारी, हफीजुल अंसारी, सीताराम उरांव, बिहारी उरांव, ललिता उरांव, रामा भगत, करम दयाल भगत, फहद खान, शकुंतला उरांव, रीमा उरांव, खदिया, सूरज मणि, रूप नारायण, सूरज, बलदेव, सारू उरांव, वासुदेव उरांव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >