कुड़ू (लोहरदगा) : कृषि, सहकारिता, पशुपालन एंव मत्स्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय कृषि जागृति अभियान गुरुवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में पहुंचे जिला उद्यान पदाधिकारी सह प्रखंड नोडल पदाधिकारी एमलेन तिर्की ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रही है.
किसानों के बीच नि:शुल्क बीज का वितरण किया जा रहा है, ताकि किसानों को बीज लगाने में किसी साहूकार के पास कोई सामान गिरवी नहीं रखना पड़े. इसके अलावा किसानों को बीज लगाने से पहले खेत को तैयार करने, फसल में होनेवाली बीमारियों से बचाव समेत कई जानकारी दी जा रही है, किसान इसका लाभ लें . मौके पर पशुपालन विभाग के द्वारा गो पालन के संबंध में मवेशी पालकों को जानकारी दी गयी.
कृषि विभाग के आत्मा द्वारा प्रखंड के जीमा, बड़की चांपी, जिंगी समेत अन्य पंचायतों के किसानों के बीच धान, मूंगफली, उरहद, मूंग बीज का वितरण किया गया . बीज वितरण के मौके पर प्रखंड उपप्रमुख खालिद अंसारी, सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद, मुखिया अर्जुन टोप्पो , ललिता देवी , शंकुतला देवी , गायत्री देवी , पंचायत समिति सदस्य खुर्शीद खान , संतोष मांझी , सुरजी भगताईन , बीटीएम जेनेट केरकेट्टा , एटीएम रामज्ञान साहू, दुबराज वर्मा, कृषक मित्र मतिउल रहमान खान, परमेश्वर महतो, अखिलेश सिंह, राजेंद्र लाल, शयाम सुंदर साहू, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुशील तिग्गा, सिंगल विंडो सिस्टम के सूर्य नारायण साहू , शिवचरण बैठा समेत कई लोग मौजूद थे.
