डिप्रेशन में खुदकुशी की

लोहरदगा : जिले के कैरो प्रखंड में किसान डोमना उरांव के आत्महत्या मामले में उपायुक्त ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच करायी. पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीसी विनोद कुमार ने बताया कि डोमना उरांव के आत्महत्या के मामले की जांच अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम की अध्यक्षता […]

लोहरदगा : जिले के कैरो प्रखंड में किसान डोमना उरांव के आत्महत्या मामले में उपायुक्त ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच करायी.
पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीसी विनोद कुमार ने बताया कि डोमना उरांव के आत्महत्या के मामले की जांच अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम की अध्यक्षता में करायी गयी. इस टीम में एलडीएम एवं जिला कृषि पदाधिकारी शामिल थे. जांच टीम ने जो रिपोर्ट दी है, उसके अनुसार डोमना उरांव की धर्मपत्नी विक्षिप्त थी और उसी मामले को लेकर वह डिप्रेशन में रहता था.
संभवत: उसके आत्महत्या का कारण यही है. जहां तक बैंक से कर्ज का सवाल है तो डोमना को किसी भी बैंक से न तो लिखित और मौखिक तगादा किया गया था. डोमना की पत्नी के बैंक एकाउंट में 6 हजार 566 रुपये जमा है. खुद डोमना मनरेगा में काम किया है, जिसका भुगतान उसे बैंक खाता के माध्यम से हो चुका है. उपायुक्त ने बताया कि डोमना का बड़ा पुत्र एक कंपनी में सेल्स एग्युक्वीटीव के पद पर कार्यरत है.
छोटा बेटा भी टाटी में नौकरी करता है. उपायुक्त ने कहा कि डोमना के आत्महत्या को बैंक के लोन से जोड़ना बिल्कुल गलत है और खुद डोमना के पिता ने भी कहा है कि डोमना डिप्रेशन में था और वह बराबर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. उसने गलती से दवा के स्थान पर कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन इस घटना से मर्माहत है और मैं स्वयं एवं एसपी कार्तिक एस तथा जिले के वरीय अधिकारी सूचना मिलने के बाद डोमना के घर गये.
तत्काल उसके परिजनों को पांच हजार रुपये नकद, 50 किलो चावल एवं उसकी पत्नी को विधवा सम्मान योजना का लाभ दिया गया. सामाजिक सुरक्षा के तहत उसके परिजनों को 15 हजार रुपये और दिया जायेगा. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन उस परिवार को हर संभव मदद करेगा. मौके पर मौजूद एसपी कार्तिक एस ने कहा कि डोमना उरांव के आत्महत्या मामले को कुछ लोग गलत रंग देने का प्रयास कर रहे हैं. उन लोगों की मंशा है कि गांव का माहौल बिगड़े.
ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. पुलिस कप्तान ने कहा कि डोमना की पत्नी तीन वर्ष से विक्षिप्त है और इसको लेकर डोमना डिप्रेशन में था. पुलिस प्रशासन इस घटना से मर्माहत है और उसके परिजनों के मदद के लिए भी तैयार है. डोमना की मौत बैंक के लोन के कारण कतई नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >