गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में बैंकर्स समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने की. बैंक द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया, ताकि बैंक की योजनाओं से लोग अवगत हो सके और उसका लाभ ले सकें. केसीसी के लक्ष्य को पूरा करने को कहा गया. पीएम मुद्रा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि की समीक्षा की गयी.
इन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया. स्कूली बच्चों का खाता खोलने के लिए स्कूल में शिविर लगाने को कहा गया. 18 जून से शुरू हो रहे कृषि जागृति अभियान पर भी चर्चा की गयी. बैठक में एलडीएम पीडी मित्रा, परमहंश शर्मा,वनांचल ग्रामीण बैंक किशुनपुर के प्रबंधक नरेंद्र कुमार तिवारी व पदाधिकारी मौजूद थे.
