कुड़ू (लोहरदगा) : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड के कई सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों में पौधरोपण तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय पंडरा, मध्य विद्यालय विश्रामगढ़, मवि मकांदु, बुनियादी विद्यालय कुड़ू, कन्या मध्य विद्यालय टाकू, मध्य विद्यालय जिंगी समेत कई स्कूलों में पौधरोपण किया गया. श्वेत कमलमणी अकादमी टाटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. पंडरा विद्यालय में पौधरोपण पर उपमुखिया कमरूल इसलाम, शशि भूषण भगत, टाकू में योगेंद्र नारायण यादव, जीमा में उलफत हुसैन, खुर्शिद आलम, विश्रामगढ़ में प्रमोद भारती, ममता भगत, पूजा, तड़कन उरांव, रामवृक्ष महतो समेत कई लोग मौजूद थे.
विश्रामगढ़ विद्यालय में प्रदर्शनी लगायी गयी थी़ श्वेत कमलमनी में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अर्चना प्रथम, रिया द्वितीय तथा राहुल तीसरे स्थान पर रहे. सभी को सम्मानित किया गया. अकादमी के प्राचार्य आनंद किशोर भगत ने कहा कि प्राकृतिक से छेड़-छाड़ का नतीजा है कि पर्यावरण तेजी से बदल रहा है. मौके पर आनंद किशोर भगत, दुर्गा प्रसाद, विनय लकड़ा, रीता कुमारी, आशा देवी, पिंकी मिंज, अनिमा मिंज समेत कई लोग मौजूद थे.
