बारियातू. थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बठेठ के समीप मंगलवार की रात एक स्कार्पियो वाहन (जेएच01डीएच-0976) अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. इस हादसे में वाहन सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के बरछियां गांव निवासी जोहन लकड़ा अपने दोस्त सुलेन लकड़ा (30 वर्ष, पिता शिबू लकड़ा) के साथ स्कार्पियो से बठेठ गांव घूमने गया था. वापसी के दौरान विद्यालय के समीप यह दुर्घटना हुई. सूचना मिलते ही बारियातू पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सुलेन का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया
लातेहार. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिले में पेट्रोलियम पदार्थ के कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विभिन्न पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने किया. इस दौरान बहुत हुई महंगाई की मार गद्दी छोड़ो मोदी सरकार, पेट्रोल डीजल गैस का कीमत कम करो, मोदी सरकार होश में आओ का नारा लगाया गया. कई कार्यकर्ता तख्तियां लेकर मौजूद थे. मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहादत हुसैन टिंकु, जिला कामगार कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष कामिल अंसारी, प्रदीप यादव, अमित उरांव, मुस्ताक खान, गौतम कुमार यादव, गोल्डेन व संतोष राम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
