लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार को कुएं में डूबने से 29 वर्षीय मुकेश ठाकुर की मौत हो गयी. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मुकेश घर के पास स्थित कुएं में नहाने गया था, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. कुएं के समीप चप्पल और कपड़े देख अनहोनी की आशंका हुई. ग्रामीणों ने कुएं में झगर डाला, तो मुकेश का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. युवक की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस चंदवा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लटदाग गांव में शनिवार की सुबह शंकर गंझू पिता स्व. कर्मदेव गंझू की संदेहास्पद मौत हो गई. परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की बात बतायी जा रही है. सूचना के बाद पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. मामले की जांच पड़ताल की. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों एवं बिंदुओं के मध्यनजर जांच पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा.
कुएं में डूबने से युवक की मौत
कुएं में डूबने से युवक की मौत
