मजदूर दिवस पर चंदवा में गूंजी श्रमिक एकता की हुंकार

मजदूर दिवस पर चंदवा में गूंजी श्रमिक एकता की हुंकार

चंदवा़ अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को सरहुल मैदान में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन ने भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अलाउद्दीन ने की, जबकि संचालन धनेश्वर तुरी ने किया. समारोह का शुभारंभ गुरमीत सिंह द्वारा लाल झंडा फहराकर और शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इस दौरान सक्रिय कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व लाल झंडा देकर सम्मानित किया गया. आठ घंटे काम का अधिकार लंबे संघर्ष की देन : इप्टा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने क्रांतिकारी गीतों के माध्यम से मजदूरों में जोश भरा. यूनियन अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा कि आज का दिन श्रमिकों के बलिदान और अधिकारों की याद दिलाता है. लंबे संघर्ष के बाद ही मजदूरों को 8 घंटे काम, आराम और मनोरंजन का संवैधानिक अधिकार मिला है. उन्होंने देश की आजादी में भी मजदूर वर्ग की भूमिका को रेखांकित किया. सिकनी कोलियरी बंद होने पर जतायी चिंता : अध्यक्ष मोहम्मद अलाउद्दीन ने सिकनी कोलियरी के पिछले दो वर्षों से बंद रहने पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जहां दुनिया उत्सव मना रही है, वहीं सिकनी के मजदूरों के घरों में चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं. उन्होंने मजदूर संगठनों से संयुक्त संघर्ष का आह्वान किया. कार्यक्रम के बाद कृषि फार्म से मुख्य बाजार तक भव्य रैली निकाली गयी. मौके पर अनिल साहू, बाबूलाल गंझू, सावित्री देवी, नेहा कुमारी समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >