तीन माह से जल मीनार खराब, पेयजल संकट गहराया

तीन माह से जल मीनार खराब, पेयजल संकट गहराया

चंदवा. प्रखंड के चंदवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत तिलैयाटांड नीचे मोहल्ला स्थित जलमीनार पिछले तीन महीनों से खराब है. जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. मोहल्ले के दर्जनों परिवार को रोजमर्रा के उपयोग के लिए पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जलमीनार खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. इससे खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतें हो रही है. कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और गंभीर हो गई है. पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >