जल अनमोल धन, इसे बचाना हम सब का कर्तव्य : विकास

जल अनमोल धन, इसे बचाना हम सब का कर्तव्य : विकास

चंदवा़ केंद्र सरकार द्वारा 22 मार्च 2021 को शुरू किये गये जल शक्ति अभियान कैच द रेन के तहत वर्षा जल संचयन व जल संरक्षण के जागरूकता को लेकर 16 से 30 अप्रैल तक संकुल संसाधन केंद्र काली के सभी विद्यालयों में जल पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है. इसकी शुरुआत काली विद्यालय में उपस्थित शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने जल शपथ के साथ की. सीआरपी विकास कुमार ने बताया कि 17 से 19 अप्रैल को छात्र-छात्राओं द्वारा पोषक क्षेत्र में जल संरक्षण संबंधी जागरूकता रैली निकाली जायेगी. 20 से 21 अप्रैल को विद्यालय स्तर पर प्रबंधन समिति, शिक्षक, अभिभावक की बैठक आयोजित कर जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की जायेगी. 22 से 23 अप्रैल को विद्यालय में जल संरक्षण पर प्रतियोगिता, वाद-विवाद, क्विज का आयोजन किया जायेगा. 24 से 26 अप्रैल तक विद्यालय में समुदाय की सहभागिता से जल संरक्षण अभियान चलाया जायेगा. 27 से 28 अप्रैल तक जल जनित रोगों एवं सुरक्षित पेयजल तथा व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. 29 अप्रैल को विद्यालय में बाल संसद, इको क्लब, जल सेना की छोटी-छोटी बैठक आयोजित की जायेगी. 30 अप्रैल को प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच पुरस्कार वितरण किया जायेगा. इस मौके पर शिक्षक व बच्चे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >