Viral Video: 70 साल के बुजुर्ग को टोकरी में बैठाकर नदी-नाला पार करते पहुंचे डॉक्टर के पास

Viral Video: झारखंड में 70 साल के बुजुर्ग को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. टोकरी में बैठाकर नदी-नाला पार करते हुए ले गए.

Viral Video|महुआडांड़ (लातेहार), वसीम अख्तर : झारखंड में विकास के तमाम दावों के बीच सरकारी व्यवस्था की पोल समय-समय पर खुल ही जाती है. लातेहार जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज कराने के लिए किन मुश्किलों का सामना करके लोग डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं.

वीडियो लातेहार जिले का है. महुआडांड़ प्रखंड के हामी पंचायत का भीतरकोन गांव प्रखंड मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर है. गांव की आबादी करीब 400 है. आदिवासी बहुल गांव में न चलने लायक सड़क है, न पीने के पानी की व्यवस्था. मूलभूत सुविधाओं का भी घोर अभाव है.

बीमार लोगों को ऐसे नदी पार करवाते हैं लोग.

ऐसे में अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए, तो डॉक्टर के पास लेकर जाना मुश्किल हो जाता है. खासकर बारिश के मौसम में. भीतरकोना गांव के 70 साल के प्रभुदास लकड़ा बीमार पड़ गए. शुक्रवार को उनको अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई.

गांव में सड़क नहीं होने की वजह से कोई गाड़ी नहीं आती. ऐसे में प्रभुदास लकड़ा के बेटों ने उन्हें टोकरी में बैठाया. टोकरी को रस्सी की मदद से लकड़ी में टांगा और बहिंगा बनाकर अपने पिता को अस्पताल तक पहुंचाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. आप भी देखिए.

Also Read : Viral Video: रांची में खड़े ट्रक से बैटरी खोलकर ले गए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

Also Read : सावन महोत्सव में ‘मैं नाचूं आज छम छम छम…’ की धुन पर महिलाओं की मस्ती, देखें Viral Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >