महुआडांड़. वन विभाग की ओर से पलामू और गढ़वा क्षेत्र से नीलगायों को महुआडांड़ क्षेत्र में छोड़े जाने के विरोध में केंद्रीय जन संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को जुलूस निकाला गया. लातेहार-गुमला के सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर के नेतृत्व में यह जुलूस निकाला गया. जुलूस सरना भवन से शुरू होकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अगस्तुस मिंज ने की, संचालन अजीत पाल कुजूर ने किया. सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय जनसंघर्ष समिति के सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर ने कहा वन विभाग का बगैर ग्रामसभा की सहमति लिये कोई भी कार्य करना गलत है. वन विभाग की कार्यशैली से स्थानीय लोगों की आजीविका और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ता है. अजीत पाल कुजूर समेत अन्य ने प्रशासन से नीलगायों को महुआडांड़ क्षेत्र में लाने की योजना को रद्द करने की मांग की. सभा के बाद अनुमंडल पदाधिकारी को संबोधित एक माग पत्र अंचल पदाधिकारी संतोष बैठा को सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामसभा की अनुमति के बगैर कोई भी ऐसा वन विभाग नहीं, ले जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित हो. विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
