लातेहार. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान बीते माह जिले के विभिन्न थानों में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई. इस दौरान एसपी ने थानों में लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. अपराध नियंत्रण की समीक्षा के दौरान उन्होंने लगातार गश्त लगाने का निर्देश दिया. फरार और वारंटियों के खिलाफ छापामारी करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही. एसपी ने पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन जैसे मामलों को लंबित नहीं रखने का भी निर्देश दिया और इ डीएआर इंट्री की विस्तृत समीक्षा की. बैठक पिछले माह में हत्या, लूट, बलात्कार, पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी व उदभेदन के संबंध में किये गये प्रयासों की गहन समीक्षा की गयी. मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार, डीएसपी मुख्यालय संजीव मिश्रा, भरत राम और प्रदीप साव समेत सभी थानों के प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करें : एसपी
लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करें : एसपी
