सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर ग्रामीणों ने डीसी को दिया आवेदन

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर ग्रामीणों ने डीसी को दिया आवेदन

लातेहार ़ जिले के बरियातू प्रखंड अंतर्गत बरियातू टोला के अंबावाडीह के ग्रामीणों ने गैर-मजरूआ अनाबाद बिहार सरकार की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे और अवैध बंदोबस्ती को निरस्त करने की मांग को लेकर उपायुक्त को आवेदन सौंपा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस गंभीर मामले की जांच कर सरकारी भूमि को तत्काल भू-माफियाओं और कब्जाधारियों से मुक्त कराने की गुहार लगायी है. ग्रामीणों द्वारा सौंपे गये आवेदन के अनुसार, सीएस खाता संख्या 119 (सीएस प्लॉट संख्या 2217) तथा आरएस खाता संख्या 380 (आरएस प्लॉट संख्या 1991) के तहत कुल 8.62 एकड़ भूमि बिहार सरकार की गैर-मजरूआ अनाबाद श्रेणी की है. इस बेशकीमती भूमि पर बरियातू गांव के कुछ रसूखदार लोगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा किया जा रहा है. सार्वजनिक उपयोग की भूमि, अंचल कार्यालय मौन : ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि का उपयोग वर्षों से गांव के सार्वजनिक हित में होता आ रहा है. यहां मवेशियों को चराने और ग्रामीणों के आवागमन के लिए रास्ता व पगडंडी मौजूद है. गांव के किसी भी रैयत ने इस पर कभी निजी दावा नहीं किया है. पूर्व में बरियातू सीओ को भी इसकी लिखित सूचना दी गयी थी, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. आवेदन देने वालों में वासुदेव उरांव, बलदेव, नैमा, धनराल, कालेश्वर, राजकिशोर, इंद्रदेव, अमित, महेंद्र, महेश्वर, बालकिशुन उरांव, गीता देवी, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी व जतरी देवी सहित कई ग्रामीण शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >