चापाकल सूखने और जलमीनार ठप पड़ने से ग्रामीण परेशान

चापाकल सूखने और जलमीनार ठप पड़ने से ग्रामीण परेशान

महुआडांड़. प्रखंड में पेयजल संकट विकराल रूप लेता जा रहा है. प्रखंड और अंबवाटोली क्षेत्र के कई गांवों में चापाकल सूख चुके हैं. जलमीनार ठप पड़ी हैं और पुराने जलस्रोत भी निष्क्रिय हो गए हैं. इससे ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और गंभीर हो गयी है. कई जगहों पर विवाद की स्थिति भी बन रही है. इस संकट का सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजाना घंटों पानी के लिए संघर्ष पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन केवल निरीक्षण और कागजी कार्रवाई तक सीमित है, जबकि धरातल पर कोई ठोस पहल नहीं दिख रही. मुखिया रोशनी कुजूर ने भी कई बार प्रशासन को अवगत कराया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. विश्वनाथ मंदिर परिसर में आठ दिनी रासलीला का होगा आयोजन

चंदवा़ सुभाष चौक के समीप स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर समिति की पहल पर मंदिर परिसर में आठ दिवसीय रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की प्रमुख लीलाओं का मंचन करते हुए कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक की घटनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा. कार्यक्रम प्रतिदिन संध्या 7ः30 सात बजे से रात्रि 11 बजे तक आयोजित होगा. उक्त रासलीला का मंचन वृंदावन धाम की प्रसिद्ध श्री नंदिनी रामेश्वरी रासलीला मंडली द्वारा किया जाएगा. इधर आयोजन को लेकर अमित गुप्ता, निर्मल भारती, सुधीर प्रसाद, ओम गिरी, मनीष भारती, जेपी गिरी, प्रमोद गिरी, विनोद मिश्रा, राजकुमार पंडा आदि तन्मयता से जुट गए है. समिति सदस्यों ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील लोगों से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >