दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

बालूमाथ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मकईयाटांड़-चितरपुर मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गये. घायलों में मकईयाटांड़ निवासी राजू मुंडा पिता रामधन मुंडा व चितरपुर निवासी कुलदीप उरांव पिता स्व जगन उरांव शामिल हैं. जानकारी के अनुसार राजू मुंडा बाइक से अपने घर मकईयाटांड़ जा रहा था. जबकि कुलदीप उरांव बालूमाथ की ओर आ रहा था. इसी दौरान दोनों बाइक की टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ दीपक ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. बकरीद को लेकर चंदवा थाना में शांति समिति की बैठक

चंदवा. बकरीद पर्व को लेकर सोमवार की शाम थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सीओ सुमित कुमार झा व संचालन पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया. बैठक में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने सरकारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनायें. उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही कुर्बानी के बाद अपशिष्ट को इधर-उधर न फेंकने और मस्जिदों के पास वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग करने की बात कही. एसडीपीओ ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने वाले संदेशों व अफवाहों से बचने की अपील की. उन्होंने प्रबुद्धजनों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने व नमाज के समय की पूर्व सूचना प्रशासन को देने को कहा. मौके पर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, हाजी फिरोज अहमद, नीलम देवी, असगर खान व प्रमोद साहू सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >