अफीम तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

अफीम तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

बारियातू़ स्थानीय पुलिस ने सोमवार को बालूभांग पंचायत के इंदुआ व हेरहनहोप्पा गांव में छापामारी पर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस को दोनों आरोपियों की कई दिनों से तलाश थी. इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 5/23 के प्राथमिक अभियुक्त विशेश्वर यादव पिता बिलोखन यादव व कांड संख्या 8/26 का अभियुक्त कनन गंझू उर्फ कुंदन गंझू पिता स्व. पच्चू गंझू इन दिनों अपने घर पर ही रह रहा है. सूचना के बाद पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद रवानी के नेतृत्व में एक छापामार टीम गठित की गयी. टीम ने बालूभांग पंचायत के हेरहनहोप्पा व इंदुआ गांव में छापामारी अभियान चलाया. उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि दोनों अफीम के कारोबार मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी थे. विशेश्वर यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर पूर्व में भी बारियातू थाना में कांड संख्या 10/25 व 3/26 तथा बालूमाथ थाना कांड संख्या 160/19 के तहत मामला दर्ज है. बताते चले कि चार दिन पूर्व भी पुलिस ने अफीम के तस्करी मामले में बारियातू थाना कांड संख्या 1/26 के अभियुक्त कृष्णा कुमार पिता रामजीत गंझू (बाराखाड़, बेसरा) को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था. अफीम की खेती के विरूद्ध स्थानीय पुलिस लगातार अभियान चला रही है. अभियान में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान के अलावे एसआई अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार, छोटू पंडा, मिथिलेश कुमार सिंह, महिला पुलिस संगीता देवी, मिरजा मोआज बेग समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >