लातेहार: रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी समाज की पहल पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इसकी शुरुआत छठ तालाब के समीप से हुई. थाना चौक, मुरपा मोड़, ब्लॉक कॉलोनी होते हुए लोग दिवाकर नगर स्थित जोगियाडीह के बिरसा मैदान पहुंचे. यहां एक सभा की गयी.
इसमें बीडीओ सोमा उरांव, जिला पहड़ा राजा प्रभुदयाल उरांव, तेतर उरांव, धर्मगुरु विजय उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे. बीडीओ श्री उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. कई वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपरा, भाषा, अधिकार व पहचान के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने की बात कही.
मौके पर रामवृक्ष गंझू, संदीप भगत, रीना देवी, गीत देवी, प्रमोद उरांव, राजेंद्र गंझू, दिलीप उरांव, राजेश्वर उरांव, राजू भगत, सुरेश उरांव, परमेश्वर भगत, नरेश उरांव, रोहिणी देवी, सेनामणि देवी, उर्मिला देवी, चांदनी देवी, विमला देवी समेत कई लोग मौजूद थे.
