पातम-डाटम जलप्रपात में उमड़े सैलानी, रील और मस्ती के बीच मना नया साल

पातम-डाटम जलप्रपात में उमड़े सैलानी, रील और मस्ती के बीच मना नया साल

हेरहंज ़ प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पातम-डाटम जलप्रपात में नववर्ष पर गुरुवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही लोग पिकनिक की तैयारियों के साथ झरने के समीप जुटने लगे थे. ऊंचाई से गिरते पानी के मनोरम दृश्य ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. काफी संख्या में लोग सपरिवार यहां पहुंचे और देर शाम तक लजीज व्यंजनों और मौज-मस्ती का आनंद लिया. युवाओं के बीच फोटो, सेल्फी और रील बनाने का खास क्रेज देखा गया. सुरक्षा को लेकर बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिससे उत्सव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. आस्था का केंद्र, मन्नतें होती हैं पूरी : स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, जलप्रपात परिसर में देवी-देवताओं का प्राचीन स्थान है. श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि यहां मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है. इसी कारण एक जनवरी, मकर संक्रांति, चैत और सावन के महीने में यहां विशेष भीड़ रहती है. हालांकि, बुनियादी सुविधाओं की कमी अब भी बरकरार है. देवी-देवताओं के स्थान तक जाने के लिए सीढ़ियों का अभाव है, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. फिल्मी पर्दे पर भी बिखरी है खूबसूरती : पातम-डाटम जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता इतनी आकर्षक है कि यहां ””””दो बूंद पानी”””” नामक फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है. इस शूटिंग के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, नंदलाल प्रसाद साहू और स्थानीय निवासी इंद्रनाथ सिंह खरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. आज यह स्थल न केवल आस्था बल्कि पर्यटन के मानचित्र पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >