बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

लातेहार ़ समाहरणालय सभागार में शनिवार को बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने आगामी त्योहार के मद्देनजर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने को कहा. पर्व के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये जायेंगे. अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बैठक में स्पष्ट किया कि सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. उन्होंने कहा कि साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया के तमाम मंचों पर सतत निगरानी रखी जायेगी. त्योहार के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ विधिसम्मत प्रावधानों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने सभी थानों को अपने क्षेत्रों में गश्ती तेज करने का निर्देश दिया. बैठक में मौजूद लोग : इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, एसडीओ अजय कुमार रजक, बिपिन कुमार दुबे सहित जिले के तमाम आला अधिकारी और सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >