इस वर्ष चंदवा के 81,145 मतदाता डालेंगे वोट

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी जोर-जोर से शुरू हो गयी है.

चंदवा़ लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी जोर-जोर से शुरू हो गयी है. चुनाव के दौरान धनबल का प्रयोग को रोकने के लिए शहर में चेकिंग प्वाइंट बनाये गये हैं. अधिकारियों द्वारा सभी बूथों का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. इस वर्ष प्रखंड से 81,145 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 40462 पुरुष व 40683 महिला मतदाता शामिल हैं. चुनाव के सफल संचालन को लेकर प्रखंड में 97 बूथ बनाये गये है. सभी बूथ पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. बूथों पर नजर डाले तो सबसे अधिक मतदाता बूथ नंबर 277 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कीता) में है. यहां पुरुष वोटरों की संख्या 595 है. वहीं महिला वोटरों की संख्या 580 है. वहीं सबसे कम मतदाता की संख्या वाले बूथ नंबर 295 (प्राथमिक विद्यालय महुआटांड़) में 163 पुरुष मतदाता और 158 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

अंतर पैदा करेंगे नये मतदाता

भारत में अंतिम जनगणना 2011 में हुई थी. 2021 में होनी वाली जनगणना कोविड-19 के कारण स्थगित कर दी गयी थी, इसलिए 2011 की जनगणना के आंकड़े ही प्रयोग में लाये जा रहे है. हालांकि हर वर्ष नये मतदाताओं की सूची बढ़ रही है. मतदाता पुनर्रीक्षण अभियान चलाकर नये मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है. आंकड़ों पर गौर करे तो पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान चंदवा में करीब 69,781 मतदाता थे. इनमें 34,183 पुरुष व 35,598 महिला मतदाता शामिल थे. इनमें 47,852 वोट पड़े थे. करीब 68 फीसदी मतदान हुआ था. इस वर्ष के चुनाव में 81,145 मतदाता अब तक हो गये है. ऐसे में पिछले चुनाव के तुलना में 11,364 वोटर बढ़ गये है. ये नये मतदाता निश्चित ही प्रखंड में आगामी चुनाव में अंतर पैदा करेंगे. अगर वोट का प्रतिशत बढ़ा तो भी स्थिति बदलेगी.

चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम

जिला प्रशासन शत-प्रतिशत मतदान के लिये लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है. स्वीप कार्यक्रम के तहत हर सरकारी विभाग व हर प्रखंड में अभियान जारी है. महिलाओं के बीच मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर अभियान को बल दिया जा रहा है. जिले के हर प्रखंड में संचालित सखी मंडल व महिला स्वयं सहायता समूह भी शत-प्रतिशत मतदान के लिये जागरूकता अभियान चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

शहीद दिवस पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहरमेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान, अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, रील प्रतियोगिता का भी आयोजनतसवीर-23 लेट-7 पदयात्रा में शामिल छात्राएंप्रतिनिधि, लातेहारशहीद दिवस पर सोमवार को मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गयी. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (मेरा युवा भारत) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया.कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनें युवा : मौके पर प्राचार्य दशरथ प्रसाद साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं और युवाओं को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हैं. उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब हम जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वच्छ और जागरूक भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें.गांधी इंटर कॉलेज से निकली पदयात्रा : गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया. यह यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर माको मोड़ होते हुए पुनः कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान भगत सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.डिजिटल माध्यम से भी जुड़ रहे युवा : शहीद दिवस के उपलक्ष्य में माई भारत पोर्टल पर 19 से 23 मार्च 2026 तक क्विज ऑन अनसंग हीरोज तथा एक युवा ऐसा भी (रील प्रतियोगिता) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें काफी संख्या में युवा अपनी प्रतिभा और देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं.

31 मार्च तक 80 प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र बांटें

खरना के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

उर्दू के विकास के लिए लाइब्रेरी की होगी स्थापना, रजा उर्दू एकेडमी ने बनायी रणनीति

यह भी पढ़ें >