मनिका. थाना से लगभग 300 मीटर की दूरी पर रविवार रात चोरों ने बाजार चौक के कन्हाई प्रसाद व रामलखन प्रसाद के किराना दुकान में ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकानदार लखन प्रसाद का पुत्र चंचल कुमार ने बताया की शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये थे. सुबह जब आये तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर नकद समेत लगभग 50 हजार रुपये के सामान की चोरों ने चोरी कर ली है. वहीं, कन्हाई प्रसाद के दुकान से लगभग एक लाख का चोरी नकद समेत लगभग एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. एक सप्ताह पूर्व थाना से सटे अरुण साव के होटल और गोल्डन वाच घड़ी दुकान में शटर काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से ही मिलती है सफलता : सत्येंद्र प्रसाद
बारियातू.प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन हुआ. दूसरे दिन बाल एवं अभिभावक विकास पर मंथन किया गया. कार्यशाला में पलामू विभाग के निरीक्षक अखिलेश कुमार, विद्यालय समिति सदस्य सत्येंद्र कुमार और प्रधानाचार्य जितेंद्र राम उपस्थित थे. सत्येंद्र प्रसाद ने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास ही सफलता दिलाता है. मन से हार मान लेने पर सरल कार्य भी कठिन हो जाते हैं. विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार ने कहा कि विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और गरीब बच्चों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने बच्चों में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों के विकास को आचार्यों का प्रमुख दायित्व बताया. मौके पर शशि सिंह, वीणा देवी, लक्ष्मण राम, खुशबू कुमारी, नीतीश कुमार समेत कई आचार्य व दीदी उपस्थित थीं.
