एयर एंबुलेंस हादसे में सात लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक

एयर एंबुलेंस हादसे में सात लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक

हेरहंज ़ गत सोमवार को हुए एयर एंबुलेंस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. इस आकस्मिक दुर्घटना पर प्रशासन, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. बीडीओ अमित कुमार ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. शोक व्यक्त करने वालों में सीओ दिवाकर दुबे, थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया, जिप सदस्य चंचला देवी, प्रमुख पार्वती देवी, उप-प्रमुख विजय उरांव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव, सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र यादव, गुड्डू वर्मा, देवनंदन प्रसाद, मनीष जायसवाल, कन्हाई प्रसाद, मनोज यादव, टुनु राम, लाडले खान, संजय भोक्ता, अनिल उरांव, दीपक सिंह, विजय शंकर प्रसाद, मधुवन जायसवाल, रंजन प्रसाद, मनोज प्रसाद, महेंद्र प्रसाद समेत कई अन्य लोग शामिल हैं. सभी ने परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में धैर्य रखने की अपील की है. साथ ही, जनप्रतिनिधियों ने सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की. इस हादसे से पूरे प्रखंड में मातम का माहौल है. टोरी स्टेशन में मजिस्ट्रेट जांच में 38 यात्री पकड़े गये

चंदवा़ बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड स्थित टोरी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आरपीएफ कंटिंजेंट द्वारा मजिस्ट्रेट जांच अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व आरजीएम डीटीओ प्रितुष निगम ने किया. इस दौरान ट्रेन संख्या 53348 एवं 53343 में सघन जांच की गयी़ जांच अभियान के दौरान दिव्यांग और महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 38 यात्रियों को पकड़ा गया. रेलवे नियमों के तहत सभी यात्रियों से कुल 1900 रुपये का जुर्माना वसूला गया. आरपीएफ टोरी के आइपीएफ ने बताया कि ट्रेनों में सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को लेकर आगे भी ऐसा सघन जांच अभियान जारी रहेगा. अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ और रेल यातायात नियमों का पूर्ण पालन करते हुए ही यात्रा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >