ईद पर्व को लेकर बाजर में बढ़ी रौनक, जम कर हो रही खरीदारी

ईद पर्व को लेकर बाजर में बढ़ी रौनक, जम कर हो रही खरीदारी

लातेहार ़ ईद पर्व को लेकर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड मुख्यालय के बाजार में काफी चहल-पहल है. जिला मुख्यालय में साप्ताहिक बाजार होने के कारण सड़कों पर काफी भीड़ है. मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद पर्व को लेकर बाजार से अपनी जरूरत की सामानों की खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में ईद पर्व को लेकर सेवईया से लेकर इत्र, टोपी और नये कपड़ों से दुकानें सज गयी है. महंगाई के असर के बावजूद लोगों ने उसकी परवाह किये बगैर खरीदारी की है. बाजार में सेवईयों की अलग-अलग क्वालिटी है. 20 रुपये प्रतिकिलो से 150 रुपये तक की सेवईयां उपलब्ध है. टोपी और इत्र के दामों में पिछले वर्ष की तुलना में आंशिक वृद्धि हुई है. बाजार में 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की टोपी उपलब्ध है. इसके अलावा 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का इत्र बाजार में उपलब्ध है. दुकानदार सद्दाम ने बताया कि इस वर्ष काफी आकर्षक और कलर फूल टोपी बाजार में है. जिसकी कीमत 20 रुपये से लेकर 150 और 200 रुपये तक है. इत्र और सेंट की मांग बढ़ गयी है. सभी मस्जिदों की हुई साफ-सफाई : ईद पर्व को देखते हुए शहर से लेकर गांव तक के मस्जिदों की साफ-सफाई के बाद रंग-रोगन किया गया. ईद पर्व में विशेष नमाज अदा करने के लिए मौलाना द्वारा सभी सुविधा की व्यवस्था की जा रही है. रोशनी से लेकर पानी की उचित व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. वहीं शहर के अंबाकोठी, अम्वाटीकर, करकट और डुरूआ, इचाक, पोचरा, सांसग, डीही, पतरातू, तरवाडीह, नावागढ़ समेत सभी मस्जिदों के आस-पास ईद की नमाज के दौरान सभी व्यवस्था करने की तैयारी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >