पांच मई को डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे आंदोलनकारी

पांच मई को डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे आंदोलनकारी

महुआडांड़. प्रखंड के अम्बवाटोली पंचायत भवन में आंदोलनकारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टोप्पो की अध्यक्षता गुरुवार को बैठक हुई. इसमें रंजीत टोप्पो ने बताया कि अपनी लंबित मांगों को लेकर कई आंदोलन करने साथ ही राजभवन घेराव करने बावजूद भी अभी तक पेंशन, मानदेय, स्वास्थ्य जैसी सुविधा आंदोलन कारी सदस्यों के लिए लागू नहीं कर पाई है. इसे लेकर बैठक में निर्णय लिया की केंद्रीय कमिटी के अध्यक्ष पुष्कर महतो, सदस्य रोजलिन मिंज, अनयन लकड़ा के नेतृत्व में 5 मई को लातेहार उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा. उन्होंने उपस्थित सभी महिला-पुरुष से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. रक्तदान शिविर का आयोजन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद करना था. इस मौके पर बीडीओ रेशमा रेखा मिंज के नेतृत्व में प्रखंड तथा अंचल के कर्मियों ने रक्तदान किया. शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. सबसे पहले प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विपुल पांडेय ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की. कार्यक्रम के दौरान बीडीओ के अपील के बाद काफी संख्या में आकर प्रखंडवासियों ने रक्तदान किया. बीडीओ ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचायी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >